कोरबा

हरदीबाजार पुलिस की लगातार कार्यवाही,04 फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्गेश मरावी

कोरबा -: पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशा मुक्ति हेतु अभियान चलाने,सभी किस्म के अवैध कार्यों पर प्रभावी कार्यवाही करने, लंबित प्रकरणों के फरार आरोपियों तथा स्थाई वारंटियों/गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी करने तथा डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरी करने वालों पर लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 18.07.2022 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गेवरा खदान से डीजल चोरी कर ग्राम भिलाईबाजार रोड किनारे एकत्रित कर रहें है की सूचना पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर भिलाईबाजार जाकर घेराबंदी कर 03 व्यक्तियों क्रमशः 01. ओंकार बिझवार पिता श्याम लाल बिंझवार उम्र 22 वर्ष, 02. दिलीप यादव पिता बंषी लाल यादव उम्र 22 वर्ष, 03. सोहन लाल यादव पिता तीज राम यादव उम्र 28 वर्ष सभी साकिन केसला चौकी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा, जिला कोरबा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर गया था जबकि शेष 04 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे,दिनांक 18/07/22 को गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 07 नीले रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में भरा हुआ कुल 245 लीटर डीजल भरा हुआ कीमती लगभग 23275 रूपये को बरामद किया गया था। आरोपी गणों के खिलाफ धारा सदर 41(1-4), 379 भादवि. कायक कर गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर फरार 04 अन्य आरोपियों की पता तलाश के दौरान आज दिनांक 27.07.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि फरार आरोपीगण ग्राम केसला में उपस्थित है सूचना पर हमराह स्टाफ के ग्राम केसला रवाना होकर दबिश देकर फरार आरोपी गण क्रमषः 01. प्रहलाद बिंझवार उर्फ सोनू बिंझावार, 02. दिल दास, 03. कृष्णा लाल यादव, 04. भुनेष्वर दास महंत को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्हे आज दिनांक 27.07.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, प्रआर. 215 ओमप्रकाष डिक्सेना, आरक्षक 754 कमल कैवर्त, आरक्षक 644 प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक 806 प्रफुल्ल साहू, आरक्षक 213 गौकरण श्याम, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज