कोटा

कोटा: पिकनिक बनी मौत का सफर… औरापानी जलाशय में दोस्तों के सामने डूबा 32 वर्षीय युवक, खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, परिवार में मचा कोहराम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोमवार सुबह दोस्तों के साथ हंसी-खुशी पिकनिक मनाने निकले 32 वर्षीय युवक की औरापानी जलाशय में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी दोस्त जलाशय में नहाने उतरे थे। देखते ही देखते एक युवक गहरे पानी में चला गया और दोस्तों की आंखों के सामने लापता हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार नया सरकंडा गली नंबर-4 निवासी ऋषभ देव 32 वर्ष पिता ओमप्रकाश देव अपने दोस्तों अभिषेक जायसवाल (दीनदयाल कॉलोनी, मंगला), राकेश साहू (बृहस्पति बाजार), दीपक जायसवाल (गांधी चौक, मधुबन), कुशल टेक्नो (टीपूपारा, तारबाहर) और बिट्टू अली (धुरीपारा, मंगला) के साथ सोमवार सुबह करीब 6 बजे औरापानी जलाशय पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सुबह करीब 6:30 बजे सभी युवक जलाशय में नहाने लगे। इसी दौरान ऋषभ देव अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन पानी की अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण वे देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए। दोस्तों ने तत्काल कोटा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कई घंटे तक जलाशय में सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार दोपहर करीब 1 बजे ऋषभ का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही वहां मौजूद दोस्तों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुछ देर पहले तक जो दोस्त पिकनिक की खुशियां मना रहे थे, वही कुछ घंटों बाद अपने साथी को अंतिम बार देखते हुए फूट-फूटकर रो पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर जलाशयों और बांधों में नहाने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही के खतरों की याद दिलाता है। बरसात के मौसम में जलाशयों का जलस्तर और गहराई अचानक बढ़ जाती है, जिससे ऐसे स्थानों पर थोड़ी सी असावधानी भी जानलेवा साबित हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...