बिलासपुर

डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने निकाला फोन नंबर….कॉल कनेक्ट हो गया ठगों से, युवक के बैंक खाते से 60 हजार पार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र आजादनगर मसानगंज निवासी अभिषेक बाजपेयी से शातिर ठगों ने धोखाधड़ी करते हुए बैंक खाते से 60 हजार रुपए पार कर दिए है, दरअसल घटना कुछ दिनों पहले की है जब प्रार्थी ने डॉ शेखर तिवारी के हॉस्पिटल में जांच कराने के लिए अपॉइंटमेंट लेने गूगल से नंबर निकालकर फोन मिलाया लेकिन वह नंबर किसी शातिर साइबर अपराधी का था, जिसनें फोन लगते ही एक लिंक भेज कर उसमें मरीज के बारे में जानकारी डालने निर्देश दिए गए और पंजीकरण के नाम पर 10 रुपए यूपीआई के माध्यम भेजने कहा गया।

पूरी प्रक्रिया होने के कुछ देर बाद प्रार्थी के बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आया जिसमें 20- 20 हजार रुपए करके कुल 60 हजार रुपए कटने की जानकारी मिली तब प्रार्थी को अहसास हुआ कि अज्ञात फोन नंबर के माध्यम उनके साथ ऑनलाइन ठगी की गई है, जिस पर उन्होंने ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 420 आईपीसी का अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज...