रतनपुर

कर्ज चुकाने सरकारी जमीन का सौदा कर 16 लाख रुपए हजम करने वाले दो भाई पहुंचे सलाखों के पीछे, रतनपुर थाना क्षेत्र का मामला..

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पट्टे कि जमीन को नंबरी बताकर पक्का सौदा कर बेचने वाले आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंधवापारा निवासी सौरभ कुमार चंदेल ने पूर्व में पट्टे कि जमीन को नंबरी बता कर 16 लाख रुपए कि धोखधड़ी होने कि शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि रानीबछाली निवासी बलराम प्रसाद दुबे और चन्द्रिका प्रसाद दुबे द्वारा प्रार्थी को
खसरा न० 1/1/क/42 का रकबा डेढ़ एकड भूमि और खसरा न० 1/1/क/43 रकबा 02 एकड़ भूमि का सौदा क्रमश डेढ़ एकड़ का जमीन 06 लाख रूपये में एवं 02 एकड़ जमीन 10 लाख रूपये में तय हुआ। इस दौरान रानीबछाली निवासी बलराम प्रसाद दुबे और चन्द्रिका प्रसाद दुबे ने उक्त भूमि शासन के द्वारा दिये गये पट्टे से प्राप्त होने कि जानकारी नहीं दी थी। जिसे छुपाते हुए आरोपियों ने प्रार्थी से लिखा पढ़ी कर 16 लाख रुपए वसूल कर लिए। जब प्रार्थी को इसकी जानकारी हुई तो वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस करने लगा। जिसके बाद उन्होंने मामले कि शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई इधर मामले में स्थानीय पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज...