कोटा

डायल 112 वाहन में ही हुई डिलीवरी, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ, सामुदायिक केंद्र में कराया गया भर्ती

प्रेम सोमवंशी

कोटा- ब्लाक के ग्राम पंचायत कलारतराई में रहने वाली एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डॉयल 112 वाहन में बुधवार को अस्पताल ले जा रहे थे। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर रास्ते में ही गाड़ी रोककर मितानिन के माध्यम से वाहन में ही उसका प्रसव कराना पड़ गया। हालांकि, प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ग्राम कलारतराई निवासी पूजा नेताम पति कुंवर सिंह नेताम गर्भ से थी। बुधवार को उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन ने डायल 112 को कॉल किया।

सूचना कोटा डॉयल 112 के पुलिसकर्मी आरक्षक महेश सिंह, चालक महेश साहू रिस्पांस टाइमिंग में गांव पहुंचे और गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रहे थे। गांव से करीब 1 किमी दूर ही निकले थे कि महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और वाहन में ही प्रसव कराना पड़ा। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।प्रसव के बाद बच्चे व महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक मनाने गया युवक डूबा तालाब में.... दूसरे दिन एसडीआरएफ को मिला शव, वेदांता प्लांट हादसे में 20 श्रमिकों की मौत... फर्नेस में ईंधन के अत्यधिक दबाव से फटा बायलर, लापरवाह... बिलासपुर:- शिक्षा विभाग में करोड़ों का खेल... फर्जी वेतन आहरण कर 29 लाख हड़पे, एक आरोपी गिरफ्तार, दू... सांदीपनी पब्लिक स्कूल का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत सांदीपनी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आगाज, नैनो टेक्नोलॉजी और हर्बल साइंस पर मंथ... थाने में बेकाबू हुआ कानून का रखवाला...फरियादी की एएसआई ने की पिटाई, एसएसपी ने किया सस्पेंड प्रदेश में धधकती गर्मी के बीच बड़ा फैसला... 20 अप्रैल से बंद होंगे स्कूल, 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवक... मल्हार: मोबाइल लोन के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार.... दुकानदारों को बनाता था निशाना, अंधे कत्ल का हुआ खुलासा.... प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, शादी करने मृतिका बना रही थी दबाव,आरोपी गिर... मोबाइल देखने से मना करना बना विवाद.... पत्नी-बेटी ने मिलकर की हत्या, 6 माह बाद खुला राज