
उदय सिंह
बिलासपुर – मंगला के दीनदयाल कालोनी में रहनी वाली वृद्धा की मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे रिश्तेदारों की आटो जलती चिता में घुस गई। आटो पर बैठे दो लोग किसी तरह बाहर निकले। इधर चिता की आग की चपेट में आकर आटो पूरी तरह से जल गई है। झुलसे लोगों का सिम्स में इलाज कराया जा रहा है।
सिविल लाइन क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर रहने वाले दशरथ सिंह राजपूत आटो ड्राइवर हैं। उनका भांजा शैलेंद्र सिंह कोरबा इमलीडुग्गू में रहता है। दशरथ की रिश्तेदार मंगला दीनदयाल कालोनी में रहती थीं। वृद्धा की तबीयत खराब थी, इसके कारण शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। रिश्तेदार की मौत की सूचना पर दशरथ अपने भांजे शैलेंद्र को लेकर मंगला धुरीपारा पहुंचा। वृद्धा के अंतिम संस्कार के बाद दशरथ अपने भांजे को लेकर घर लौट रहे थे। आटो बेक गेयर में लगी थी। आटो स्टार्ट कर दशरथ ने जैसे ही वाहन आगे बढ़ाने की कोशिश की आटो पीछे चली गई। इधर पीछे जल रही चिता में आटो घुस गई। इसके कारण आटो पर बैठे दशरथ और उनका भांजा झुलस गए। दशरथ और उनका भांजा किसी तरह बाहर निकले। इधर आटो चिता की आग की चपेट में आकर पूरी तरह से जल गया है। झुलसे मामा और भांजे को सिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों का इलाज किया जा रहा है।