बिलासपुर

दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला… अलमारी से 80 हजार पार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है। नाई मोहल्ला एफसीआई चौक स्थित किराये के मकान में रहने वाली किन्नर पूजा सोनी के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। पूजा सोनी अपने दो साथियों के साथ दुर्गा झांकी देखने गोलबाजार गई थीं। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखे 80 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात में निकले, सुबह लौटे तो खुला मिला दरवाजा

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पूजा सोनी नाई मोहल्ला एफसीआई चौक में लक्की श्रीवास्तव के मकान में किराये से रहती हैं। उनके साथ गुलाबो किन्नर और अनंता किन्नर भी रहते हैं। 22 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:30 बजे तीनों घर के दरवाजे पर बाहर से सिटकनी लगाकर दुर्गा झांकी देखने गोलबाजार चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे जब वे वापस लौटे तो घर के दरवाजे की सिटकनी खुली हुई मिली।घर के अंदर जाकर जांच करने पर अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला। उसमें रखे 80 हजार रुपये नकद गायब थे। घर में चोरी होने का पता चलते ही पूजा सोनी ने अपने स्तर पर अज्ञात चोर की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद 24 अक्टूबर को उन्होंने तारबाहर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।तारबाहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। घर में चोरी करने वाले आरोपी का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स...