बिलासपुर

फिर एक सज़ायाफ्ता कैदी हुआ फरार…पैरोल खत्म होने के बाद भी नही लौटा जेल, मर्डर के मामले में हुई थी सजा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – केंद्रीय जेल बिलासपुर में 2015 में मर्डर के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी 12 जुलाई को 16 दिनों के अस्थाई मुक्ति पर रिहा किया गया था, जिसे 29 जुलाई को वापस जेल लौट जाना था लेकिन वह नही लौटा और फरार हो गया मामले में जेल प्रबंधन की ओर से सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर चनाडोंगरी निवासी आरोपी सेवकदास पिता गुरुमुख दास उम्र 32 वर्ष को 2015 में आईपीसी की

धारा 302,34,201 के तहत हत्या जैसे संगीन अपराध पर आजीवन कारावास की सजा हुई थी, जो 16 दिनों के पैरोल पर छूटा था, लेकिन वह अवधि समाप्त होने के बाद भी जेल नही लौटा और फरार हो गया। मामले में जेल प्रबंधन ने कैदी सेवकदास के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी सेवकदास के खिलाफ धारा 224-IPC, 31-D-LCG के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये,