तखतपुर

जादू टोना का आरोप लगाना युवक को पड़ा भारी,सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या,तखतपुर थाना क्षेत्र की घटना

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर- थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी में आरोपी की मां को टोनही कहने की बात हो लेकर आरोपी ने 32 वर्षीय युवक की सब्बल मारकर हत्या कर दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा उपरांत मामले को विवचेना में लिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर पुलिस को डायल 112 में सूचना मिली कि ग्राम हरदी में एक युवक की हत्या हो गई है सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंची जहां पर हरदी निवासी हीरो खाण्डे पिता कुमार खाण्डे उम्र 32 वर्ष की खून से लतपथ लाश मिली पुलिस ने मौके पर लोगों से घटना की जानकारी ली तो पता चला कि इस घटना को शिवकुमार बघेल ने अंजाम दिया है।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवकुमार बघेल को धरदबोचा और उससे पूछताछ की तब आरोपी ने बताया कि मृतक हीरो खाण्डे उसकी मां को हमेशा टोनही कहकर प्रताडित किया करता था कई बार उसे इस शब्द का उपयोग न करने के लिए कहा था परंतु हमेशा वह टोनही कहा करता था घटना के समय भी जब मृतक हीरो खाण्डे ने फिर से टोनही कहा तब इसी बात को लेकर शिव कुमार और हीरो के बीच में गाली गलौज हुई और तैश में आकर शिवकुमार ने सब्बल से हीरो खाण्डे के ऊपर ताबड़तोड़ वार हत्या कर दी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा उपरांत मामले को विवचेना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी