मस्तूरी

नवीन सेवा सहकारी समिति का हुआ उद्घाटन, क्षेत्र के किसानों से शुरू हुई धान की खरीदी…अब मिलेगी राहत

उदय सिंह

मस्तूरी – विकासखंड अंतर्गत आने वाले नवीन सेवा सहकारी समिति मर्यादित भटचौरा जो कि इस वर्ष बहतरा सोसाइटी से अलग होकर नवीन सोसाइटी बनी  है, उसका उद्घाटन मंगलवार को हर्षोउल्लास के साथ किया गया जिसमें क्षेत्र के सबसे कम उम्र के हरदी(गोबरी) के सरपंच दीपक बंजारे के साथ साथ क्षेत्र में समस्त बड़े बुजुर्गों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्तिथि रही, उद्घाटन के साथ साथ ही धान खरीदी भी यहां से प्रारंभ हुई है।

समिति अंतर्गत 5 ग्राम पंचायत शामिल है, जहाँ से 26 टोकन काटकर आज से धान खरीदी कि शुरुआत की गई है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को अपनी फसल लेकर दूर न जाने की जरूरत न हो इसी मंशा से नए समितियों और खरीदी केंद्रों का गठन किया गया है। समिति उद्घाटन और धान खरीदी के अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि आमगांव राजू गंधर्व, सरपंच भटचौरा विशाल पटेल, जनपद सदस्य राजकुमारी जगत, पूर्व मंडी अध्यक्ष मेला राम जगत, हेमलाल जगत (भाजपा महामंत्री लोहर्सि मंडल ),दिलहरण रजक,विष्णु पटेल,जगननाथ नेताम( पत्रकार),रिखीराम नेताम (पूर्व जनपद सदस्य) ,उपसपंच कवल यादव भटचौरा, सुरेश पटेल एवं क्षेत्र के किसानों के साथ साथ बड़े बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी