कोटा

जीवन दायिनी 102 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

प्रेम सोमवंशी

कोटा – जीवन दायिनी 102 एम्बुलेंस सेवा गुरुवार को एक बार फिर जच्चा बच्चा की जीवनरक्षा करने में सफल रही। विकासखंड कोटा क्षेत्र के ग्राम मरहीकांपा निवासी सुनीता साहू का सुरक्षित प्रसव कराया। विकासखंड कोटा क्षेत्र के ग्राम मरही कांपा निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा भर्ती कराया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा से प्रसव के लिए महिला को सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया था। जिसे 102 एम्बुलेंस लेकर चालक और ईएमटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा से सिम्स बिलासपुर लेकर जा रहे थे। बिलासपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही पीड़ा अधिक होने पर ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया। ग्राम मरही कांपा निवासी सुनीता साहू पति बहोरन साहू उम्र 22 वर्ष को गुरुवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में भर्ती कराया गया था। जिसे सिम्स बिलासपुर रिफर की सूचना पर 102 एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा पहुँची। एंबुलेंस महिला को लेकर सिम्स बिलासपुर अस्पताल के लिए रवाना हुई। तभी ग्राम गनियारी के पास सुनीता साहू को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ऐसे में ईएमटी शांति लाल यादव ने एम्बुलेंस को रास्ते में रोककर महिला का सुरक्षित तरीके से प्रसव कराया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया। एंबुलेंस में बिना किसी परेशानी के किलकारी गूंजी तो परिजनों में खुशी छा गई। बाद में ईएमटी ने जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती करा दिया।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...