बिलासपुर

7 अगस्त को खोले जाएंगे खूंटाघाट एवं घोंघा जलाशय के गेट, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों की मांग पर प्रशासन ने लिया निर्णय, रोपा बियासी सहित कृषि कार्यों में आयेगी तेजी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – खूंटाघाट एवं घोंघा जलाशय से खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए रविवार 7 अगस्त को पानी छोड़ा जायेगा। जल संसाधन विभाग द्वारा इस दिन सवेरे 8 बजे नहरों के कपाट खोल दिये जाएंगे। इससे मस्तुरी एवं बिल्हा विकासखण्ड के 208 गांवों में अल्प वर्षा से प्रभावित फसलों को जीवनदान मिलेगा। खेती-किसानी के कार्यों को गति मिलेगी। खूंटाघाट जलाशय में वर्तमान में 88 प्रतिशत एवं घोंघा जलाशय में 59 प्रतिशत जलभराव उपलब्ध है। गौरतलब है कि कमिश्नर डॉ संजय अलंग एवं कलेक्टर श्री सौरभकुमार ने स्वयं मस्तुरी तहसील के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर फसलों की स्थिति का अवलोकन किया था। जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने जलाशयों से पानी छोड़ने की मांग रखी थी।

जल संसाधन विभाग खारंग के कार्यपालन अभियंता ने आज यहां बताया कि खूंटाघाट जलाशय के बांयी एवं दायी दोनों तट नहरों तथा घोंघा जलाशय की नहरों से पानी छोड़ा जायेगा। मुख्य नहर की वितरक शाखा एवं उप शाखा नहरों में उनकी क्षमता के अनुरूप सिंचाई के लिए पानी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्य नहर के अंतिम छोर तक निर्बाध सिंचाई हेतु मैदानी अमलों को दिन-रात पेट्रोलिंग के निर्देश दिये गये हैं। क्षेत्र के किसानों से सहयोग की अपील की गई है कि वे पानी एवं नहर को सुरक्षित रखते हुये जरूरत के मुताबिक ही पानी का उपयोग करें। मछली मारने वालों एवं अन्य असामाजिक किस्म के लोगों द्वारा रात में नहर के पानी को हेडअप कर रोकने की प्रवृत्ति को देखते हुए रात में भी पेट्रोलिंग किया जायेगा। नहर पाटने या पम्प अथवा अन्य माध्यम से अवैधानिक रूप से सिंचाई करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
ट्रेन में महिला यात्रियों को घेरकर जेवर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जीआरपी ने दो महिला चोरों को द... बिलासपुर जिले के दो शिक्षकों का हुआ सम्मान, राज्य शिक्षक सम्मान मिलने पर डीईओ कार्यालय में हुआ अभिनं... VIDEO:- बच्चों के हाथ में किताब की जगह सफाई का कपड़ा क्यों? मस्तूरी में शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग पर... शराब के लिए मांगे एक हजार रुपये, नहीं देने पर युवक से मारपीट,बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी धारदार ... सीपत:- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर... पहिए के नीचे आने से महिला की मौके पर मौत, पति... बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर ज्वेलर्स दुकान लूटने निकले थे हथियारबंद बदमाश...पुलिस ने घेराबंदी कर 5 को दबोचा, बहतराई स्टेडियम में सजा तीजा तिहार का भव्य रंग... मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में गूंजा छत्तीसगढ़ी सं... इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी...वायरल वीडियो के आधार पर दोनो आरोपी गिरफ्तार, अखिल भारतीय पंचायत परिषद का बिलासपुर संभागीय प्रशिक्षण संपन्न, पंचायत राज सशक्तिकरण पर जोर