पचपेड़ी

पचपेड़ी : खुलेआम अलग अलग फड़ में सजी थी जुआरियों की महफ़िल… पुलिस ने छापेमारी कर 07 आरोपीयो को पकड़ा,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 8360 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 जनवरी 2026 को थाना पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिस्दा स्थित गांधी चौक के पास कुछ लोग अलग-अलग फड़ लगाकर ताश पत्तों से रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर सात व्यक्ति जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8360 रुपये नगद राशि, 52 पत्ती ताश तथा अन्य सामग्री जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/2026 एवं 18/2026 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. मलेश पटेल पिता दद्दू लाल पटेल उम्र 32 साल निवासी चिस्दा थाना पचपेडी
02. राज कुमार पटेल पिता स्व बडकू राम उम्र 59 साल निवासी चिस्दा थाना पचपेडी
03. मिलन पटेल पिता स्व. महेत्तर पटेल उम्र 59 साल निवासी चिस्दा थाना पचपेडी
04. अकत राम पटेल पिता सलगु राम उम्र 52 साल निवासी चिस्दा थाना पचपेडी बिलासपुर
05. चंदराम मरार पिता स्व छेदूराम उम्र 59 साल निवासी चिस्दा थाना पचपेडी बिलासपुर
06. मोहतराम पटेल पिता स्व भदन पटेल उम्र 70 साल निवासी चिस्दा थाना पचपेडी बिलासपुर
07. रामदुलारी पटेल पिता स्व. मालिकराम पटेल उम्र 75 साल निवासी चिस्दा थाना पचपेडी बिलासपुर

पचपेड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

error: Content is protected !!
Letest
ट्रेन में महिला यात्रियों को घेरकर जेवर उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जीआरपी ने दो महिला चोरों को द... बिलासपुर जिले के दो शिक्षकों का हुआ सम्मान, राज्य शिक्षक सम्मान मिलने पर डीईओ कार्यालय में हुआ अभिनं... VIDEO:- बच्चों के हाथ में किताब की जगह सफाई का कपड़ा क्यों? मस्तूरी में शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग पर... शराब के लिए मांगे एक हजार रुपये, नहीं देने पर युवक से मारपीट,बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी धारदार ... सीपत:- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर... पहिए के नीचे आने से महिला की मौके पर मौत, पति... बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर ज्वेलर्स दुकान लूटने निकले थे हथियारबंद बदमाश...पुलिस ने घेराबंदी कर 5 को दबोचा, बहतराई स्टेडियम में सजा तीजा तिहार का भव्य रंग... मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में गूंजा छत्तीसगढ़ी सं... इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी...वायरल वीडियो के आधार पर दोनो आरोपी गिरफ्तार, अखिल भारतीय पंचायत परिषद का बिलासपुर संभागीय प्रशिक्षण संपन्न, पंचायत राज सशक्तिकरण पर जोर