कोटा

बूस्टर डोज लगवाने आम लोगों से की जा रही अपील…प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एसडीएम और सीईओ कर रहे निगरानी

प्रेम सोमवंशी

कोटा – शासन के निर्देशानुसार विकासखंड कोटा के 103 ग्राम पंचायतों में आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वीं वर्षगांठ पर व कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर सेंटर बनाकर किया जा रहा है। इसी को लेकर कार्यों के निगरानी हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है वेक्सीनेशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक दिवस ग्राम पंचायत को वैक्सीन सेंटर के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है।इसी कड़ी में ग्राम पंचायत नवागांव सलका का एवं ग्राम पंचायत पीपर तराई में जनप्रतिनिधि एवं शासकीय कर्मचारियों की बैठक रखी गई थी

जहां अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा सूरज साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा द्वारा ग्राम के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से वैक्सीनेशन हेतु अपील किया गया। कोटा एसडीएम सूरज साहू द्वारा कोरोना के लहर से बचने हेतु वैक्सीनेशन के प्रथम द्वितीय एवं बूस्टर डोज को लगवाने हेतु अपील किया गया साथ ही ग्राम पंचायत में कार्यरत समस्त शासकीय अमलो को प्रत्येक वार्ड में व घर घर जाकर वैक्सीनेशन का कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया। वही कोटा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालनअधिकारी हरिओम द्विवेदी द्वारा भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा संचालित हर घर झंडा हर घर तिरंगा के बारे में ग्राम वासियों को बताया गया

जिसके तहत उनके द्वारा प्रत्येक घरों में तिरंगे झंडा लगाने की अपील किया गया उनके द्वारा बताया गया कि जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा तिरंगा झंडा बनाने का कार्य किया जा रहा है एवं जल्द ही गांव के घरों तक आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा द्वारा ग्रामीण स्तर पर जनप्रतिनिधियों को वैक्सीनेशन कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने आग्रह किया गया।

उक्त बैठक में नवागांव सलका से मोहित जायसवाल जिला महामंत्री भाजपा, बैकुंठ नाथ जायसवाल विधायक प्रतिनिधि कोटा, प्राचार्य हाई स्कूल नवागांव सलका चिकित्सक एवं समस्त शिक्षक गण मितानिन व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...