रतनपुर

किसानों की मांग पर खूंटाघाट डेम से नहर में छोड़ा गया पानी….सीपत मस्तूरी क्षेत्र के सैकड़ो गाँव के किसानों को मिलेगी राहत

जुगनू तंबोली

रतनपुर – खूंटाघाट बांध से बिलासपुर जिले की सीपत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्रों के सवा दो सौ से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। खूंटाघाट बांध में जमा जल से ही इस क्षेत्र के किसानों की जीवन की दशा और दिशा तय होती है। कुछ दिनों से सीपत मस्तूरी क्षेत्र के किसानों के द्वारा फसल की सिंचाई के लिए पानी की मांग की जा रही थी।

किसानों के पानी को मांग को देखते हुए आज बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सभापति अंकित गौरहा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद सिंह ठाकुर के द्वारा खूंटाघाट डेम के बड़ी नहर के गेट को खोला गया।

इस साल सावन माह के अंतिम दिनों में बांध में पानी का भराव नही हो पाया है। किसानो को भादो माह में अच्छी बारिश की आस लगाए खेती के कामो में लगे हुए है किसानों की उम्मीद है कि भादो माह में बांध के जल स्तर में खासा बढ़ोतरी होगी ।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक बांध में कुल क्षमता के 88 फीसदी पानी का भराव हो चुका है। केच मेंट एरिया के नदी नालों से बांध में अभी पानी आ ही रहा है। बांध में पानी का भराव पूर्ण हो जाने से वेस्टवियर रपटा में पानी का बहाव शुरू हो सकता है।

बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण चौहान, सभापति अंकित गौरहा, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद सिंह ठाकुर सुभाष अग्रवाल, मदन कहरा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...