कोटा

कोयले से लदी मालगाड़ी के 3 डिब्बों में लगी आग,कारगीरोड़ रेलवे स्टेशन का मामला

प्रेम सोमवंशी

कोटा – करगीरोड रेलवे स्टेशन में कोयला से भरी माल गाड़ी के तीन डिब्बे में आग लगने से धुंआ निकल रहा है मालगाड़ी कोयला लेकर जैतहरी जा रही थी इसी बीच मालगाड़ी के गार्ड को किसी ने जानकारी दी कि डिब्बे में आग लगने के कारण धुआं निकल रहा है जिसके बाद मालगाड़ी को लेकर घुटकू रेलवे स्टेशन पहुँचे जहाँ एक घंटे इंतजार के बाद भी आग बुझाने के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं मिलने के बाद मालगाड़ी को करगीरोड स्टेशन में लाकर खड़ी कर दिए।

करगीरोड स्टेशन के कर्मचारियों द्वारा माल डिब्बे में लगी आग को बुझाने की कोशिश अपने स्तर पर करते रहे। पर आग पर काबू कर पाने में नाकाम रहे जिसके बाद बिलासपुर के फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गयी

बिलासपुर से फायर ब्रिगेड आने के घंटों इंतजार करने के बाद फायर ब्रिगेड स्टेशन पहुँची जिसके बाद स्टेशन मास्टर द्वारा रेलवे की बिजली लाईन को बंद कराने के बाद फायर ब्रिगेड से डिब्बों में पानी डाला गया।

नगर पंचायत कोटा की फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब पड़ी हुई है इस लिए बिलासपुर से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। कोटा वही मालगाड़ी के तीन डिब्बों में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नही हो पाई है।

ख़बर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने की कोशिश में कर्मचारी लगे हुए है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...