छत्तीसगढ़बिलासपुर

15 दिनों में होगा स्मार्ट सड़क का निर्माण कमिश्नर ने लिया शहर में सफाई और निर्माण कार्यों का जायजा

कमिश्नर श्री पाण्डेय ने 15 दिनों के भीतर 1250 मीटर सड़क का डीएलसी निर्माण करने के निर्देश दिए

सत्याग्रह डेस्क

गुरुवार की सुबह निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने शहर की सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान कमिश्नर पाण्डेय ने 15 दिनों के भीतर व्यापार विहार स्मार्ट सड़क का डीएलसी ड्राईलीन कांक्रीट निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी तरह फूल चौक पर सड़क से कचरा नहीं उठने पर एसआई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
‌निगम के अंतगर्त चल रहे सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों की लगातार निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय द्वारा समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में आज कमिश्नर श्री पाण्डेय ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सबसे पहले कमिश्नर श्री पाण्डेय मध्य नगरी चौक पहुंचे। यहां सफाई कार्य का जायजा लिया। इस दौरान कमिश्नर श्री पाण्डेय ने समय पर सड़कों से और डस्टबीन से कचरा उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर श्री पाण्डेय ने फूल चौक का निरीक्षण किया।

यहां सड़क पर कचरा फैला था। इस पर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने वार्ड के सेनेटरी इंस्पेक्टर गोपाल ठाकुर को नोटिस देने के निर्देश दिए। इसके बाद कमिश्नर श्री पाण्डेय ने मगरपारा और तालापारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन संबंधित चर्चा लोंगों से की और लोंगों से सूखा और गिला कचरा अलग अलग कर निगम के वाहनों को देने की अपील की। इसके बाद ताला पारा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना तहत बन रहे मकान का निरीक्षण किया और जल्द निर्माण करने के निर्देश दिए। इसी तरह ताला पारा साई मंदिर के पीछे तालाब का जायजा लिया गया और तालाब निर्माण एवं सौंदर्यीकरण करने कार्ययोजना बनाने की बात कही। इसके बाद कमिश्नर श्री पाण्डेय ने व्यापार विहार स्मार्ट सड़क का निरीक्षण किया।

इस दौरान निर्माण में लेटलतीफी होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की गई। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने पैदल चलकर सड़क एवं ड्रेनेज सिस्टम निर्माण का जायजा लिया।कमिश्नर श्री पाण्डेय ने 15 दिनों के भीतर 1250 मीटर सड़क का डीएलसी निर्माण करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत...