बिलासपुर

तालाब में करेंट लगाकर मछली पकड़ रहे युवक आया करेंट की चपेट में, घटनास्थल में हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफन्दी में बीती रात 12 बजे के आसपास अपने 1 अन्य अज्ञात साथी के साथ गांव के ही नयापारा तालाब में मछली मारने गया था। जिसकी करेंट की सम्पर्क में आने से घटनास्थल में ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोफन्दी निवासी भीम पटेल पिता कैलाश पटेल उम्र लगभग 30 वर्ष बीती रात 12 बजे गांव के ही नयापारा तालाब में मछली पकड़ने गया था।

जो खंबे से डारेक्ट बिजली तार खीचकर करेंट प्रवाहित कर तालाब में मछली पकड़ रहा था अंदाज लगाया जा रहा है कि तभी अचानक से बिजली तार के संपर्क में आने से भीम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई होगी।वही परिजनों मृतक के सुबह तक घर नही पहुँचने पर आसपास खोजबीन किये तब नयापारा तालाब के पास युवक मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था।पास में कुछ मछली भी पड़ा हुआ था।वही मृतक के हाथ तार से फंसा हुआ था जिसके कारण मृतक के हाथ जल गए थे

मृतक के साथ मे गए अन्य साथी का अभी तक पता नही चल सका है। की साथ मे कौन था। वही परिजनों ने कोनी थाना को सूचना दी मौके पर पंहुचे पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा