कोटा

गांव में छुपी प्रतिभा आई सामने,,शालेय कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधत्व करेंगे दूरस्थ गांव की दो बेटियां…

प्रेम सोमवंशी

कोटा –ओमकारा स्पोर्ट्स क्लब खेलगाँव नवागाँव के मानसी श्याम और साधना श्याम का चयन कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर जिले की टीम में हुआ है इस संबंध में जानकारी देते क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि शालेय कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 के अंतर्गत बिलासपुर संभाग शालेय कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंडी में अध्ययन करने वाली मानसी श्याम बालिका वर्ग 19 वर्ष और साधना श्याम 17 वर्ष बालिका वर्ग में बिलासपुर जिले की शालेय कबड्डी टीम में हुवा है बुधवार को बिलासपुर संभाग स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा में सुबह 10 बजे से किया जाएगा

इसमें चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे मानसी और साधना श्याम का चयन ब्लॉक व जिला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर किया गया है ये दोनों खिलाड़ी ओमकारा स्पोर्ट्स क्लब खेलगाँव खेलमैदान में सुबह शाम अभ्यास करते है इन खिलाडीयो के चयन होने पर सिनियर खिलाड़ी विक्की जायसवाल, गोविन्दा जायसवाल, गोपाल सिंह श्याम, अजय श्याम, संजय मरावी, ईश्वर सिंह श्याम, रमेश श्याम, राजेन्द्र कैवर्त, प्रकाश जायसवाल (जेलप्रहरी), व खेलमैदान संरक्षक गुलाब सिंह श्याम ने बधाई व शुभकामनाएं दी है

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...