बिलासपुर

चोरो के हौसले बुलंद,, रात के अंधेरे में दे रहे चोरी की घटना को अंजाम,,पुलिसिंग व्यवस्था पर उठ रहे सवाल…

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरों का आतंक शुरू हो गया है। जिसको लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो रहा है जिले के आसपास हो रहे सिलसिलेवार चोरी के मामले मानो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, इसी कड़ी में कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात ग्राम घुट्कु हटरी चौक के पास स्थित एक ठेले को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। जहां ठेले का पीछे तरफ का टीन उखाड़ कर अज्ञात चोरों ने 20 हजार के सामानो सहित 8 हजार नगदी सहित 28000 हजार पर अपना हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए हैं जिसकी शिकायत प्रार्थी सुमन भोई ने कोनी थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज की तरह ही मंगलवार को रात्रि 10:00 बजे अपने ठेले को बंद कर घर चली गई थी।

बुधवार सुबह जब 6:00 बजे वह दुकान खोलने पहुंची, तो उसने देखा कि ठेले का पीछे तरफ का टीन टूटा हुआ था। जब उसने ठेले के अंदर रखे सामानों को चेक किया तो पता चला कि अज्ञात चोरों द्वारा ठेले में रखे सामान जैसे राजश्री, सेलिब्रेसन चाकलेट ,कोल्ड्रींक ,पंखा,स्टीन, केन,केटबरीचाकलेट,स्नेकर,किटकैटबिस्कीट,स्प्राईट ,विमल,तेल ,टोस्ट, आईसक्रीम ,आरेंज बार , स्प्राईट छोटे, माजा, एप्पी पिस ,बडे माजा, सिगरेट ,साबुन वहा से गायब थे। इधर प्रार्थी की शिकायत के बाद कोनी पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...