कोटा

रेलवे ट्रेक के किनारे मिली लाश…कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंहदेव का निधन, हादसे की आशंका

प्रेम सोमवंशी

कोटा – प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंहदेव का निधन हो गया है। उनकी लाश बिलासपुर-अंबिकापुर रेल मार्ग पर कोटा थाना क्षेत्र के सलका और बेलगहना स्टेशन के बीच गहिला नाला के पास रेल लाइन के किनारे मिली है।

रेलवे कर्मचारियों ने शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात लाश यहां देखे जाने की सूचना दी थी। स्टेशन मास्टर सूचना मिलने पर कोटा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर कोटा पुलिस जांच में जुटी थी तभी पता चला कि उक्त शव सरगुजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंहदेव का है। दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन से वे अंबिकापुर जाने के लिए गुरुवार की रात को निकले थे।

तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है। उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सिंहदेव कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। फिलहाल वे जनपद पंचायत लुण्ड्रा के उपाध्यक्ष के पद पर थे। वीरभद्र सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के परिवार के सदस्य थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...