बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- संक्रमित मरीजों के मिलने के साथ ही मौत के मामले बढ़े…जिले में फिर नए 115 मरीजो की पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में शनिवार को 115 नए संक्रमितो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिनमे 114 मरीज बिलासपुर जिले के निवासी है। तो वही एक मरीज दूसरे जिंले का रहने वाला है। जिन्हें मिलाकर अब जिंले में कुल संक्रमितो की संख्या 17703 हो गई है। जिंले में चिन्हित मरीजो में सबसे अधिक शहरीय इलाको से मरीज मिले है। आपको बता दे पॉजिटिव मरीजो में हाईकोर्ट कर्मचारी,डॉक्टर,मेडिकल स्टाफ,रेलकर्मी, निजी कर्मचारी सहित अन्य शामिल है। शनिवार को  सरकंडा,, अज्ञेय नगर,, साईं वाटिका ,,,रतनपुर,, मित्रा बिहार ,,ग्रीन पार्क,, विजय नगर ,,उसलापुर ,,,खमतराई तिफरा,, देवरीखुर्द ,,बेलतरा,, सीजी प्लाजा ,,सकरी ,,,शनिचरी,, रतनपुर ,,,पुरानी बस्ती,,, कोटा,, बजरंग चौक ,,,अभिषेक विहार ,,,मंगला ,,दयालबंद,, साईं नगर ,,,आरपीएफ कॉलोनी ,, सीएचसी तखतपुर,, हाई कोर्ट ,,दीनदयाल कॉलोनी,,, मंगला,,, विनोबा नगर,, विजयापुरा,, शुभम विहार,, गीतांजलि सिटी,,, एकता कॉलोनी,, बंधवापारा ,,टिकरापारा,, कस्तूरबा नगर,,, तखतपुर ,,,तेलीपारा ,,,बिल्हा मोपका सहित अन्य जगहो से मरीजो की पहचान की गई है। इस बीच राहत की बात यह है जिंले में बीते 24 घन्टो में 168 मरीजो का डिस्चार्ज हुआ है। जिनके साथ अब तक जिंले मे कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 16474 हो गई है। जबकि अब भी जिंले में 955 मरीज एक्टिव है। जिनका उपचार चल रहा है। 

कोरोना से दो और मरीजो की टूटी सांसे..

जिंले में शनिवार को कोरोना संक्रमित दो और मरीजो की मौत शहर के अलग अलग हॉस्पिटल में हुई है। हालाकि  दोनों ही मरीज बिलासपुर जिले के निवासी नही है। अब तक जिंले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 955 है। शनिवार को कोविड हॉस्पिटल में पहली मरीज की मौत 7.52 में हुई है। बताया जा रहा है जांजगीर निवासी 53 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने और तबीयत बिगड़ने की वजह से पूर्व में उसे कोविड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह महादेव हॉस्पिटल में भी जांजगीर निवासी 58 वर्षीय मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहाँ उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...