मल्हार

मल्हार: खेत के मेढ़ में मिट्टी डालने को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग किसान दम्पत्ति पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला, मामला दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी के ग्राम कुटेला स्थित चौकरा खेत में बुधवार को खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जिसमें एक वृद्ध किसान व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुटेला निवासी अजय कुर्रे ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके माता-पिता छेदू कुर्रे और अंजोरा बाई कुर्रे सुबह चौकरा खेत में निदा कोड़ा (घास) उखाड़ने का कार्य कर रहे थे। उनके खेत के पास ही रत्नु कुर्रे का खेत है, जिसकी मेढ़ से लगे हिस्से में कार्य के दौरान कुछ मिट्टी बहकर रत्नु के खेत में चली गई। इसी बात से नाराज़ रत्नु कुर्रे सुबह 10 बजे खेत पर पहुंचा और छेदू कुर्रे को अश्लील गालियां देने लगा। मना करने पर वह घर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अनिल कुर्रे, विश्राम कुर्रे, उषा कुर्रे और अन्य लोगों के साथ वापस आया।

आरोप है कि उक्त सभी लोगों ने मिलकर पहले छेदू कुर्रे के साथ गाली-गलौच की और फिर उषा कुर्रे ने टांगी से हमला किया, जबकि अनिल, विश्राम व अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह मारपीट की। बीच-बचाव करने आई अंजोरा बाई पर भी लाठियों से हमला किया गया, जिससे उनके हाथ-पैर में चोटें आई हैं। छेदू कुर्रे के सिर, घुटनों व हाथ में गंभीर चोटें हैं और सिर से खून बहने के कारण परिजन उन्हें तुरंत मस्तूरी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। घटना के संबंध में पीड़ित अजय कुर्रे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच मल्हार चौकी पुलिस कर रही है। घायल दंपति की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...