कोटा

वैभवी एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी रतनपुर 75वे आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

प्रेम सोमवंशी

कोटा-वैभवी एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी रतनपुर के द्वारा आज 75वे आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वैभवी एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी रतनपुर के डायरेक्टर ठा. प्रेम सोमवंशी द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस दौरान नर्सिंग टीचर, ऑफिस स्टाप सहित नर्सिंग स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के बाद झंडे को सलामी दी गई। इस दौरान वैभवी एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के डायरेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा देश करीब 200 साल बाद 1947 में आजाद हुआ उसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

इस दिन हम अपने राष्ट्र के गौरव तिरंगे को सम्मान देते हैं साथ ही उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद करते हैं जिनकी वजह से हमारा भारत देश आजाद हुआ है।

नर्सिंग स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान वैभवी एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी रतनपुर के डायरेक्टर ठा. प्रेम सोमवंशी, नर्सिंग टीचर, ऑफिस स्टाप सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टूडेंट्स शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...