बिलासपुर

ड्राई डे पर छलकते रहें जाम, शराब बेचते 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, सीपत -कोटा पुलिस ने शराब खोरो की भी की धरपकड़..

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ज़िलें में थाना सीपत पुलिस द्वारा ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की गई है। जहां शराब बेचने वालों के साथ उसका सेवन करने वाले आरोपी को भी पकड़ लिया गया है मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को राज्य सरकार द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया था।

जिस वजह से क्षेत्र में शासकीय शराब दुकान बंद होने के साथ ही इसके क्रय विक्रय को लेकर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया था। इस बीच सीपत क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना मुखबीर के माध्यम से सीपत पुलिस को मिली।

जिसपर उन्होंने तत्काल नावाडीह, में दबिश दी। जहां नावाडीह निवासी दीपक पांडे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया जिसके कब्जे से प्लास्टिक जैरी कैन में 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है इसी तरह शाहिद खाना के कब्जे से 5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले ग्राम पंधा निवासी विजय कुमार और ग्राम कुली निवासी दाताराम को सीपत पुलिस ने पकड़ा है। इन सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ सीपत पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

कोटा पुलिस द्वारा नाका चौक कोटा में 95 पाव अवैध देशी शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

कोटा पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति नाका चौक कोटा में बिक्री करने हेतु अवैध रूप से देशी प्लेन मदिरा शराब अपने पास रखा है सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर उक्त आरोपी शैलेश उर्फ सोनू राज पिता चमर सिंह राज उम्र 22 वर्ष डाकबंगला डबरापारा कोटा निवासी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...