कोरबा

संतान की सुख -समृद्धि के लिए माताओं ने की हलषष्ठी पूजा…

दुर्गेश मरावी

हरदीबाजार -: ग्राम बोईदा में बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए माताओं ने हलषष्ठी व्रत रखकर पूजा अर्चना कर हलषष्ठी की कथा सुनी । माताओं ने अपनी संतान के लिए दिनभर उपवास रखा । इस दिन महिलाएं ऐसे खेत में पैर नहीं रखती जहां,हल चला होता है । वही भैंस के दूध,दही,घी,पसहर चावल व छह प्रकार की भाजी की आज भारी मांग रही ।

इसका प्रसाद बनाकर ग्रहण किया। पूजा से लौटने के बाद माताओं ने अपने बच्चों की पीठ पर पोती मारकर दीर्घायु की कामना की । सामूहिक पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।

संध्या बेला में पसहर चावल एवं छह प्रकार की भाजी से बनी सब्जी ग्रहण कर माताओं ने अपने व्रत की समाप्ति की । इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...