जांजगीर चाँपा

जवान बेटे की मौत का गहरा आघात, माता-पिता ने भी चुना मौत का रास्ता, घर में फांसी पर झूलते मिले दोनों के शव,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के धरदेई गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक पति-पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल (47 वर्ष) और उनके पति कृष्णा पटेल (48 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सोमवार को अपने घर के अंदर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ।

ग्रामीणों ने भीतर झांककर देखा तो दंपति फांसी पर लटके मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जवान बेटे की असमय मौत से दोनों गहरे सदमे में थे। परिजनों का कहना है कि बेटे की मौत के बाद से ही वे मानसिक रूप से काफी परेशान और अवसादग्रस्त नजर आ रहे थे।

आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक आघात के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं तथा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर...