रतनपुर

निजात अभियान :- 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार… अवैध बिक्री के लिए बाड़ी में छिपाई थी शराब

जुगनू तंबोली

रतनपुर – अवैध नशे के कारोबार तथा अवैध नशा से निजात दिलाने अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में थाना रतनपुर प्रभारी द्वारा अपने थाना क्षेत्र में बाजार-हाट आदि स्थानो, गांव गांव में जाकर अवैध नशे के विरूद्ध आम जन को जागरूक किया जा रहा हैं , उसके बाद भी नशे के व्यापारी चोरी छुपे अपना व्यवसाय जमाये हुए हैं। मुखबीर की सूचना पर एक बार फिर पुलिस ने थाना रतनपुर क्षेत्र कोटा मार्ग में सब्जी प्लाट की आड़ में एक व्यक्ति के भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखने की जानकारी मिली, जिस पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा त्वरित अपने पुलिस टीम प्रआर प्रवीण पांडेय तथा पेट्रोलिंग पार्ट्री को रवाना किया गया, जहाँ लखनीदेवी मंदिर के पास संदीप सब्जी प्लाट को घेराबंदी किया तथा एक व्यक्ति विनोद पटेल को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ और समझाईस देने के बाद वह बाड़ी से 03 जेरिकेन में लगभग 60 लीटर कच्ची महुआ शराब निकालकर पेश किया गया, जिसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34(2) की कार्यवाही किया गया हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय...