कोटा

एनएचआई की सड़क के किनारे वर्षों पुरानी नहर पर कब्जा कर सड़क निर्माण… ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

प्रेम सोमवंशी

कोटा – विकासखंड के ग्राम खैरा स्थित एनएचआई की सड़क के किनारे वर्षों पुरानी नहर पर कब्जा कर सड़क बनाने के मामले में जहां ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है वहीं दूसरी ओर कोटा एसडीएम ने नहर के कब्जे पर संज्ञान लेते हुए, तहसीलदार पटवारी और आरआई को जांच के आदेश दिए हैं।
वर्ष 1988-89 में विभागीय राशि और ग्रामीणों की श्रमदान से कोटा विकासखंड के ग्राम खैरा में बड़ी बांध से सिंचाई विभाग ने नहर बनवाया था।

इसके बाद बांध से किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी कच्ची नहर के माध्यम से पहुंचाने का काम पिछले कई वर्षों से हो रहा है।एनएचआई की सड़क होने के बावजूद 1 जून से जेसीबी के माध्यम से किसी ने एनएचआई रोड के साथ नहर की जमीन पर खुदाई कर कब्जा कर अतिरिक्त सड़क बना दी गई है। नहर की जमीन पर सड़क बनने से प्रभावित हुए किसानों ने इसकी शिकायत ग्राम पंचायत,

सिंचाई विभाग के अधिकारी सहित देखरेख कर रहे पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर से की थी।लेकिन अब तक विभाग की ओर से नहर की जमीन पर कब्जा कर सड़क बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही तो दूर नहर की जमीन को मुक्त तक नहीं कराया गया।बहरहाल अब मामला बिलासपुर जिला कलेक्टर के पास पहुंच गया है।अब देखना यह होगा कि क्या किसानों को न्याय मिलता है या फिर विभागीय रवैया इनके लिए अभिशाप।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...