रतनपुर

कृष्ण जन्माष्टमी में कृष्ण कुंज स्थल पर पौधों का किया गया रोपण..

जुगनू तंबोली

रतनपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों में कृष्ण कुंज विकसित किए जाने की योजना तैयार की गई। कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी पौधों का रोपण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को कृष्ण कुंज विकसित करने के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आवंटित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में रतनपुर नगरपालिका क्षेत्र में जुनाशहर वार्ड क्रमांक 15 रतनपुर कोटा मार्ग में कृष्णकुंज के लिए जगह चिन्हित किया गया।

कृष्णकुंज परिसर में पौधारोपण उत्साह के साथ की गई। कृष्णकुंज में पौधारोपण कार्यकम में रतनपुर नगरपालिका के एल्डरमैन सुभाष अग्रवाल ,आनंद जायसवाल, के द्वारा पौधा रोपड़ किया गया साथ ही रतनपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के द्वारा भी कृष्णकुंज में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में रतनपुर वन परिक्षेत्र के रेंजर, डिप्टी रेंजर, सहित बडी संख्या में वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्...