सीपत

Video:दो युवकों के साथ तालिबानियों जैसी करतूत…चोरी के संदेह पर खंबे से बांधकर बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सीपत – बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे 2 युवकों की गाड़ी बीच रास्ते खराब हो गई, इसी बीच गांव के युवकों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी, जब मामले का वीडियो वायरल हुआ तो मामले का खुलासा हुआ, गौरतलब है ऐसी ही बेरहमी पूर्वक पिटाई का मामला पहले भी सीपत थाना क्षेत्र से सामने आ चुका है, जिसमें गाँव के युवकों ने एक युवक को पेड़ से लटकाकर पिटाई कर दी थी, इसी मामले के सामने आते ही वह करतूत एक बार फिर ताजा हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार , सकरी थाना क्षेत्र के घुरू स्थित गोकुलधाम निवासी राजकुमार सूर्यवंशी का चचेरा भाई सीपत क्षेत्र के बसहा में रहता है । बीते बुधवार की रात वह अपने दोस्त सतसागर धृतलहरे के साथ भाई से मोबाइल लेने के लिए बसहा जा रहा था । रात करीब एक बजे ग्राम डगनिया के पास उनकी बाइक खराब हो गई । इस पर दोनों उसका प्लग खोलकर साफ कर रहे थे ।

इस दौरान ग्राम के ही सुमित वस्त्रकार, सोनू, पिंटू, विजेंद्र और धीरज ने अचानक पीटना शुरू कर दिया इस दौरान राजकुमार और सतसागर गंभीर रूप से घायल हो गए पांचों ने दोनों को अधमरा करने के बाद मौके पर छोड़ दिया और वहां से निकल गए जिसके बाद किसी तरह वें सीपत थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई इस दौरान पुलिस ने सबसे पहले दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया और शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।

 मामले में पुलिस से शिकायत की जानकारी मिलते ही पिटाई करने वाले पांचों लोग मौके से फरार हो गए इस दौरान लगातार पुलिस उनकी जांच करते रहे और मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एक-एक कर सीपत पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उन्होंने दोनों युवकों को चोर समझा और इसलिए उनकी जमकर धुनाई कर दी थी.. हमले में प्रयुक्त डंडे और बेल्ट को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ धारा 294,506,323,147,148,342,307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...