बिलासपुर

राशन कार्ड मुद्दे पर भी बिखरा कांग्रेस, कहीं 5 दिन की मियाद तो किसी ने दिया 15 अक्टूबर तक का वक्त

डेस्क

बिलासपुर में सत्ता के दो केंद्र बन चुके हैं और दोनों गुट एक-दूसरे को नीचा दिखा दे का कोई अवसर हाथ से जाने नहीं देना चाहते । नए बन रहे राशन कार्ड में भारी गड़बड़ी की शिकायत के बाद शुक्रवार को ही बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 5 दिन में त्रुटि सुधार का निर्देश दिया ।तो अचानक इस मुद्दे को प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव हाईजैक करते नजर आ रहे हैं ।उन्होंने सीधे खाद्य मंत्री से बातचीत कर इसके लिए 15 अक्टूबर तक का समय ले लिया। एक ही मुद्दे पर शहर के दो नेताओं की अलग-अलग राय बता रही है कि किस तरह यहां गुटिया संघर्ष है


राशन कार्ड नवीनीकरण में अनियमितता को लेकर आ रही शिकायतों के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं राज्य के खाद्य सचिव कमल प्रीत से फोन बात की और कहा कि जिला कांग्रेस शहर कांग्रेस ब्लाॅक कांग्रेस कमेटियो पार्षदों के पास बडी संख्या में राशन कार्ड नवीनीकरण को लेकर जनता की शिकायत प्राप्त हो रही है। शिविरों में वितरण के समय लोग शिकायत करने पहुंच रहे है। इसलिए राशन कार्ड की गंभीरता से जांच करवा कर गलतियों को राशन वितरण से पूर्व ठीक कराये और जिन अधिकारियों ने लापरवाही बरती उन्हे चिन्हित किया जाये। उन्होने यह भी निवेदन किया कि यदि वितरण से पूर्व त्रुटिया ठीक नही होती तो पूर्व की भांति ही राशन का वितरण किया जाये।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुये खाद्य सचिव सहित संबधित अधिकारियों को तत्काल त्रुटियों केा दुरूस्त करने का आदेश दिया वही जिले की खाद्य अधिकारियों एवं जिलाध्यक्ष को भी गंभीरता से लेने हेतु आदेश जारी किये गये है। खाद्य सचिव कमल प्रीत सिंह ने अटल श्रीवास्तव से बात कर यह बताया कि शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जा रही है। उन्होने यह भी जानकारी दी कि विभाग द्वारा समस्त कलेक्टरों को आदेश दिये गये कि राशन कार्ड नवीनीकरण की डेटा इण्ट्री में सुधार का कार्य 15 अक्टूबर 2019 तक पूर्ण रूप से कर लेवे। उन्होने अधिकारियों केा गंभीरता से नही लिये जाने को लेकर भी नाराजगी प्रकट की है और दावा आपत्ति का समय 15 अक्टूबर तक बढाकर त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया है।

इस मामले को लेकर ब्लाॅक कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्षद तैय्यब हुसेन ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था और बिन्दुवार इन कमियों को उजागर किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी पत्र को संज्ञान में लेते हुये खाद्य विभाग को निर्देशि किया गया है कि पत्र में उठाये गये बिन्दुओं को गंभीरता से लिया जाय और कार्यवाही से कार्यालय को अवगत कराया जाये।

एक ही मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं के अलग-अलग दल में श्रेय लेने की होड़ लगी है, उससे आपसी टकराव और तेज हो रहा है। बड़े नेता लगातार गुटबाजी खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बिलासपुर के स्तर पर यह प्रयास बेअसर होता दिख रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ...