पचपेड़ी

कैशबैक के चक्कर में गंवा बैठा 84 हजार रुपए, शातिर ठगों ने लिंक भेजकर दिया झांसा, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला..

उदय सिंह

पचपेड़ी – कैशबैक देने का झांसा देकर एक बार फिर साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है जहां 84000 ठगे जाने के बाद प्रार्थी ने घटना की शिकायत पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई है मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पचपेड़ी निवासी घनश्याम खोटे को उनके नंबर पर 30.07.2022 में 42 सौ रुपए कैशबैक के लिए एक लिंक का मैसेज आया था जिसके बाद ठगों ने 8388942671 नंबर पर कॉल कर कैशबैक पाने के लिए प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर 42 सौ रुपए का ट्रांसफर कराया उसके बाद लगातार आरोपी मोबाइल के माध्यम से प्रार्थी के संपर्क में रहें।

उन्होंने अधिक राशि दिलाने के एवज पर करीब 8 बार में प्रार्थी के बैंक अकाउंट से rosimpex@yesbank और (2) alphanology@yesbank के UPI आईडी में 84000 ट्रांसफर करा लिए जब उनके बताए अनुसार राशि प्रार्थी को नहीं मिली तब उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने मामले की लिखित शिकायत पचपेड़ी थाना में दर्ज कराई है इधर मामले में पचपेड़ी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,