कोटा

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में अमर तिरंगा कार्यक्रम का भव्य एवं आकर्षक आयोजन..

प्रेम सोमवंशी

कोटा – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम “हमर तिरंगा” अंतर्गत निर्धारित विविध आयोजन 20 अगस्त से प्रारंभ हुआ है, इसके अंतर्गत सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में कृषि से समृद्धि की ओर किए जा रहे प्रयासों की आकर्षक एवं प्रभावी झांकी विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता व्याख्याता शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया और छत्तीसगढ़ शासन की समृद्धि समृद्धि की विभिन्न योजनाओं की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई ।कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के व्याख्याता डॉ. राम बाबू गुप्ता द्वारा किया गया।

इसमें शासन की कृषि विकास से संबंधित प्रमुख योजनाओं जैसे नरवा, गरुवा, घुरवा, बारी, गोठान योजना, किसान मितान योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारियों व संदेशों के साथ आकर्षक प्रस्तुति विभिन्न स्लोगन नारे – पोस्टर एवं जीवंत, अकर्षक व भव्य झांकी के द्वारा योजनाओं की जानकारी से सभी छात्राएं लाभान्वित हुई।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की सदस्य विधायक प्रतिनिधि एवं सदस्य श्रीमती रामेश्वरी रजत, वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सक्सेना मैडम, संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता, अभिभावको, व्याख्याता श्री जी.एस. केसर, श्री व्ही. एन. पालके, श्रीमती अर्पणा लाल, डॉ. आर. बी. गुप्ता, श्री एस. के. साहू, श्री मनोज श्रीवास, श्रीमती निर्मला बंजारे , श्रीमती मंजू चतुर्वेदी श्रीमती मोना पन्नालाल, श्री अजीत गेरा, श्रीमती श्वेता स्वर्णकार, श्रीमती रामकुमारी यादव, श्री अजीत यादव सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने कार्यक्रम का सफल बनाया।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार,