रतनपुर

रतनपुर में 14-15 अप्रैल को भव्य “अंबेडकर मेला महोत्सव 2026” का आयोजन…होंगे विविध कार्यक्रम

जुगनू तंबोली

रतनपुर – भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रतनपुर में 14 एवं 15 अप्रैल को दो दिवसीय “अंबेडकर मेला महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अंबेडकर युवा शिक्षा समिति एवं सूर्यवंशी समाज रतनपुर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में सूर्यवंशी सभागार, सिंधरीमाड़ा में संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में शिक्षा, जागरूकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जिलेभर से जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी रहने की संभावना है। महोत्सव के पहले दिन 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचेगी, जिसमें आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और विभिन्न समाजों की भागीदारी रहेगी।

इसके पश्चात डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें स्थानीय कलाकार सामाजिक संदेशों पर आधारित नृत्य और गीत प्रस्तुत करेंगे। दूसरे दिन 15 अप्रैल को युवाओं के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों और कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। प्रेरक व्याख्यानों के माध्यम से युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक और प्रेरित किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की उपस्थिति रहेगी। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत...