रतनपुर

पुलिस ने की छापेमारी… कच्ची शराब और गांजे के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, लगातार जारी है कार्रवाई

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के पनपते व्यवसाय अब स्थानीय पुलिस के लिए सिरदर्दी बन गई है। जिसको लेकर लगातार अवैध शराब के बिक्री में संलिप्त लोगो पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जिला मुख्यालय से मिलते है। जिसका परिपालन करते हुए रतनपुर पुलिस ने सोनारपारा में छापेमारी की कार्यवाही की है। दरअसल काफी दिनों से रतनपुर सहित आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब कि बिक्री की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस ने मुखबिर तैनात किए थे।

जिनके सूचना के आधार रतनपुर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी। जहाँ रहने वाले रविकांत धीवर द्वारा कच्ची शराब बिक्री करते हुए पाया गया। तलाशी में पुलिस ने आरोपी रविकांत धीवर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब मिली है। जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही 10 लीटर कच्ची शराब के अवैध बिक्री के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

तीन स्थानों में छापेमारी की कार्यवाही..

शनिवार को रतनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन जगहों पर दबिश दी। जहा चार आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में रतनपुर पुलिस ने रानीगॉंव रतनपुर निवासी कमलेश कुमार डोंगरे और खंडोबापारा निवासी कन्हैया कश्यप को ग्राम रानीगांव से 1.800 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसी तरह प्रमिला टण्डन को भैरवबाबा मंदिर के पास रतनपुर से 1.200 कि.ग्राम के साथ और किरण साहू को बाईपास रोड रतनपुर से 1.400 कि.ग्राम के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। सभी चारो आरोपियों से 40000 रूपये किमती गांजा जब्त किया है। वही पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक एक्ट का अपराध घटित करने पाये जाने से मौके पर से आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार,