रतनपुर

VIDEO: अज्ञात चोरों ने अब दरगाह की दानपेटी की चोरी को दिया अंजाम…. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र स्थित आस्था के केंद्र हजरत मूसा शहीद दरगाह में बीती रात अज्ञात 2 आरोपियों ने 3 बजे के करीब लंगर के लिए रखे गए दानपेटी को निशाना बनाया है, जिनकी हरकते परिसर में लगी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले की शिकायत दरगाह कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष मिर्जा अशरफ बेग ने थाने में की है, जिसमें उन्होंने बताया कि 2 मई की रात 3 बजे के करीब 2 आरोपी दरगाह में आते हुए दिख रहे है,

जो बकायदा सिर झुकाकर अंदर जाते है और पूरे दानपेटी को ही उठाकर ले जाते दिख रहे है। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि उक्त दानपेटी साल में 2 बार ही खोली जाती है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़ी रकम दानपेटी में रही होगी, फ़िलहाल मामले की शिकायत करते हुए कमेटी ने पूर्व में भी दानपेटी चोरी का हवाला देते हुए, इस चोरी के आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ...