कोरबा

कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से 12 लीटर शराब जब्त

दुर्गेश मरावी

हरदीबाजार –: पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष कुमार सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देषित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में गांजा व अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 22.08.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पखनापारा गंगदई निवासी भानु प्रताप यादव अपने घर के सामने महुआ शराब की बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर रेड कार्यवाही करने पर भानु प्रताप यादव के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में भरी लगभग 12 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 1200/- रूपये बरामद कर मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया, जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर 34(2) आब. अधि. का घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 373/2022 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायायिक रिमांड में भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार,आरक्षक 271 संजय चन्द्रा,आरक्षक 754 कमल कैवर्त,आर. 644 प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक 683 कमल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...