बिल्हा

तालाब किनारे जमी थी जुए की महफ़िल…पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा 10 जुआरियों को, नगदी रकम और ताशपत्ती जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – होली त्यौहार के पास आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में जुए की महफ़िल सजने लगी है। इसी कड़ी में बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेण्डरवा में जमकर जुए की महफ़िल सजी थी। जिसपर स्थानीय पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहाँ 10 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। जिनके कब्जे से 27 हजार 300 रुपए बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बिल्हा पुलिस को सूचना मिली की ग्राम पेण्डरवा तालाब किराने जुए की महफ़िल सजी थी। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

जहाँ डोडकीभाठा निवासी नीरज पाल उर्फ शशि मानिकपुरी,मझवापारा निवासी अभिजीत महिलांगे,कंचन विहार निवासी अजय साहू,आलोक बंजारे ,रहंगी जोगीपुर निवासी मनोज दास, नयापारा निवासी आदित्य वस्त्रकार, जरहाभाठा निवासी अर्पित महिलांगे,तिफरा निवासी रवि साहू,चकरभाठा निवासी महावीर डोगरे जुआ खेल रहे थे। जिन्हें रंगे हाथों पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से 27300 रूपये के साथ ताश के 52 पत्ते, बोरी फट्टी जप्त कर लिया है। वही सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...