सीपत

रफ़्तार का कहर :- हाइवा ने 6 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर हुई मौत….आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, 

रमेश राजपूत

सीपत – बिलासपुर बलौदा मेन रोड पर ग्राम मटियारी के बेलतरा चौक पर फिर एक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार हाइवा ने एक 6 वर्षीय मासूम को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई, वही इस मार्ग पर रोजाना हो रहे सड़क हादसों से परेशान आस पास के ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया,

जिससे सड़क पर लगभग 2 घंटो तक यातायात ठप्प रहा, पुलिस एवं तहसीलदार के मौके पर पहुँच 25 हजार रुपए तात्कालिक सहायता राशि देने और समझाई के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव निवासी अजय सूर्यवंशी अपने 6 वर्षीय पुत्र ऋतुराज तथा पत्नी को लेकर शादी कार्यक्रम में धानपारा गया हुआ था। शादी कार्यक्रम से लौटते वक्त अजय सूर्यवंशी अपने पुत्र एवं पत्नी के साथ मटियारी बेलतरा चौक में रोड किनारे खड़ा हुआ था,

उसी वक्त सीपत से बिलासपुर की ओर जा रही हाइवा क्र CG 10 C 5409 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऋतुराज को अपनी चपेट में ले लिया जिससे ऋतुराज की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर हाइवा को मोपका चौक स्थित पेट्रोल टंकी पर रुकवाकर ड्राइवर सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वही घटनास्थल पर ग्रामीणों एवं परिजनों ने उचित कार्यवाही की मांग को लेकर लगभग 2 घंटे तक चक्काजाम कर दिया।

सीपत थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर एवं पुलिसकर्मियों के भारी मशक्कत और तहसीलदार के 25000 रुपये मुआवजा राशि प्रदान कर परिजनों तथा ग्रामीणों को शांत करा चक्काजाम समाप्त करवाया गया है। मामले में पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

नवाडीह चौक में पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने की माँग..

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सभी वाहनों को रोककर 2 घंटे तक लगभग चक्काजाम कर दिया। चक्का जाम के समय ग्रामीणों ने तहसीलदार से नवाडीह चौक में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की, ताकि जिससे तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण कर उन पर कार्यवाही की जा सके और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...