बिलासपुर

गणेश विसर्जन पर हमला करने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा, मामले में एक युवक की चली गई थी जान

डेस्क

पुलिस ने आखिरकार छठ घाट के हमलावरों को पकड़ ही लिया, लेकिन अफसोस कि यह कार्रवाई तब हुई जब एक घायल की मौत हो चुकी है। गणेश विसर्जन के दौरान 16 सितंबर रात 8:00 बजे राजकिशोर नगर तुलसी आवास में रहने वाले लोग गणेश विसर्जन के लिए छठ घाट की ओर जा रहे थे कि तभी वहां इलाके के बदमाश कौशल यादव, सोनू सोनकर, मोंटू यादव और उसके साथी बाइक में सवार होकर पहुंचे और साइड न मिलने की बात पर इन से झगड़ा करने लगे ।इसी दौरान बदमाश एक युवती से उलझ गए और उसे देख लेने की धमकी दी। इस मामले में लोगों की समझाइश से ऐसा लगा कि मामला शांत हो गया लेकिन थोड़ी ही देर में कौशल यादव, सोनू सोनकर, मोंटू यादव अपने कुछ साथियों के साथ लाठी, डंडा, तलवार आदि हथियार लेकर छठ घाट पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। इस मामले में कई लोगों को चोटें आई लेकिन रिंकू गुप्ता के सर पर गंभीर चोट आई, जिसे इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया। इसी दौरान 27 सितंबर को रायपुर में इलाज करा रहे घायल रिंकू उर्फ विकास गुप्ता की मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिजनों ने छठ घाट के पास रास्ते में शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की । क्योंकि पुलिस केवल मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर रही थी और सभी बदमाश खुलेआम घूम रहे थे । जब अखबारों की सुर्खियां बना तो पुलिस भी तत्पर हुई और लिंगियाडीह निवासी कौशल यादव, राजा मेंडे, सोनू सोनकर, मोंटू यादव, मोहन यादव और रुपेश चौबे को धर दबोचा। ये सभी इलाके के शातिर बदमाश है और आए दिन लोगों से मारपीट, गुंडागर्दी लूटपाट करना इनका काम है। अगर पुलिस इन पर पहले कार्यवाही करती तो शायद यह घटना ही नहीं होती।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज...