कोटा

दशहरा मनाने गए किसान के घर चोरों ने मचाया आतंक, सोने चांदी के गहने सहित नगदी को किया पार

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के देवरिहा पारा निवासी गौतम सिंह ध्रुव किसान है, जो विगत 15 अक्टूबर को दशहरा मनाने बांधा तखतपुर अपने गांव गए हुए थे, इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने उनके सुने मकान को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के गहनों सहित नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया है। जब किसान गौतम गाँव से लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुए गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, वही आलमारी भी टूटी हुई थी,

जिसके लॉकर में रखे सोने के लॉकेट, अंगूठी, कान के टॉप्स, चांदी के पायल सहित 10 हजार नगदी रकम गायब थे, वही कम्प्यूटर तोड़ दिया गया था और आलमारी में रखे ऋण पुस्तिका को फाड़ कर फैला दिया गया था। मामले में प्रार्थी ने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी... दूल्हे समेत कई बाराती घायल, शासकीय जमीन और रास्ते पर भू माफियाओं द्वारा कब्जे को लेकर कूट रचना की शिकायत... सीमांकन प्रक्रिया पर... निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार... सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी पर हमला....हंसिया से किया वार, मामला दर्ज ऑटो में गांजा सप्लाई.... ज्वाली नाला के पास 20 किलो मादक पदार्थ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार