सीपत

सबको साथ लेकर समाज हित में करेंगे कार्य….साहू समाज का चुनाव संपन्न

दुर्गेश मरावी

सीपत – साहू समाज मचखंडा केंद्र का चुनाव गुरुवार को कर्मा भवन सीपत में आयोजित किया गया जिसमे जिला अध्यक्ष तिलक राम साहू ,तहसील अध्यक्ष मस्तुरी एवम निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर साहू, जिला महामंत्री पप्पू साहू, जिला संयुक्त सचिव घनश्याम साहू,मोपका केंद्राध्यक्ष बच्चा राम साहू, मड़ाई केंद्राध्यक्ष रामगोपाल साहू , सचिव देवकुमार साहू, मचखंड़ा केंद्र के प्रबुद्धजन संरक्षक जगमोहन साहू, दादूराम साहू, पदुम राम साहू, महामंत्री रामखिलावन साहू आदि सभी स्व जातीय बंधु की गरिमायी उपस्थिति में संपन्न हुआ

सबसे पहले सभी स्व जातीय बंधुओ ने कुल देवी भक्त माता कर्मा की विधिवत् पूजा अर्चना की उसके पश्चात अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कुल 13 ग्रामों के 39 मतों में से नारायण साहू को 20 एवम विनोद साहू को 19 मत प्राप्त हुए और एक मत से नारायण साहू विजय प्राप्त किए, उपाध्यक्ष हेतु बजरंग साहू निर्विरोध चुने गए,वही महिला उम्मीदवारों में गायत्री साहू 16 मत प्राप्त हुए प्रतिद्वंदी में गीता साहू को 13, सरोजनी साहू को 10 मत प्राप्त हुए और गायत्री साहू महिला उपाध्यक्ष में गायत्री साहू का चयन किया गया।

कोषाध्यक्ष के लिए परमेश्वर साहू, महामंत्री के रूप मे जयनंदन प्रसाद साहू का चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया एवम निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। चुनाव संपन्न होने पर डॉ नारायण ने सबका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए सबका आधार प्रकट किया और समाज हित सबको साथ लेकर चलने की बात कही । इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...