पचपेड़ी

जहरीले जंतु के काटने से 13 वर्षीय मासूम की मौत…मुँह से निकल रहा था झाग,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह में बीती रात घर मे सो रहे एक 13 वर्षीय बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडाडीह के कोटवार संतोष दास मानिकपुरी ने आज सुबह लगभग 8,30 पचपेड़ी थाना पहुंच पुलिस को बताया कि उसके गांव गोडाडीह में बीती रात सांप के काटने से एक बच्चे की मौत हो गई है। जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तब परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक उमेश कुमार भारद्वाज पिता रमेश कुमार भारद्वाज उम्र 13 वर्ष खाना खाने के बाद सब परिवार के साथ सो रहे थे।

जब परिजन सुबह उठे तो देखा कि सो रहे उमेश के मुंह एवं नाक से झाग निकल रहा है। जिसके बाद परिजनों ने आसपास के पड़ोसियों को जानकारी दी।जिसके बाद लोगो ने बच्चे को हिलाकर देखा लेकिन कोई हलचल नही हुई तब मृतक के शरीर को किसी जहरीले जंतु के काटने के संदेह पर देखा तो मृतक बच्चे के दाहिने पैर के तलवे के नीचे सांप के काटने के निशान दिखाई दिया एवं काटने वाली जगह से खून निकल रहा था और बच्चे की मौत हो चुकी थी। पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही क्लियर हो पायेगा। फ़िलहाल पचपेड़ी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...