सीपत

चोरों की नजर अब राशन दुकान पर…ताला तोड़कर ले गए 47 बोरी चावल,सीपत थाना क्षेत्र का मामला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- जिले में चोरों की नजर सुने घरों के बाद अब राशन दुकानों पर है। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में चोर राशन दुकानों में धावा बोलकर पीडीएस के शासकीय चावल पर अपना हाथ साफ कर रहे है। ताजा मामला सीपत थाना के क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेकर से सामने आया है। जहाँ मंगलवार- बुधवार दरमियानी रात में अज्ञात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर वहाँ रखे 47 बोरी चावल चोरी कर रफुचक्कर हो गए। घटना की जानकारी बुधवार को दुकान संचालक को हुई। जिसके बाद उन्होने मामले की शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है।

जहा पंचायत के सरपंच अभिमन्यु सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत टेकर मे सोसायटी का भवन जर्जर होने से गांव मे बना राजीव सेंवा केंन्द्र में पिछले छ: माह पूर्व से सोसायटी दुकान आईडी क्रमांक 402001118 का सामान चांवल, शक्कर, नमक रखकर गांव वालो को बिक्री करते है, प्रति माह की तरह इस माह भी दिनांक 30.08.2022 को शाम करीबन 04.00 बजें सोसायटी मे चांवल गाड़ी आया था, जिसे खाली कर सोसायटी में पूर्व में रखे चावल को मिलाकर कुल 402 क्वींटल चांवल रखकर सोसायटी का विक्रेता नीलकमल सूर्यवंशी शाम करीबन 05.30 बाहर मे ताला लगाकर चाबी मेरे घर छोड़ दिया था, बुधवार को नीलकमल सूर्यवंशी ने जब दुकान खोलने पहुंचा तो दुकाना का ताला टूटा हुआ था।

अंदर जाकर देखे तो चांवल बोरी का छल्ली से 47 बोरी चांवल सभी में 50 किलोग्राम चांवल भरा हुआ था किमती 82250 रूपये एवं सोसायटी का स्टाक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर एवं अन्य फाईल एवं सीसीटीवी कैमरा मे लगे चिप को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। मामले में सीपत पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...