क्राइम बिलासपुर

डीजल चोर गिरोह आया पुलिस की गिरफ्त में…ब्रेज़ा कार से 455 लीटर डीजल जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – दीगर जिले से डीजल की चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में हिर्री पुलिस को सफलता मिली है। जहां तीन आरोपियों के कब्जे से 455 लीटर चोरी की गई डीजल पुलिस ने जब्त किया है। आपको बता दें यह चोर गिरोह कार में रोड किनारे ट्रको को अपना निशाना बना कर डीजल चोरी कर कार में रफूचक्कर हो जाते थे। हिर्री थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से सिलसिलेवार चोरी की घटना बढ़ गई थी। जिसपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग अलग टीम बनाकर गश्त किया जा रहा था।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की ग्राम पेंड्रीडीह चौक पर एक ब्रेजा कार बिना नम्बर की संदिग्ध रूप से खड़ी है। जिसपर हिर्री पुलिस के टीम ने मौके पर दबीश देकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। जहा 13 नग डिब्बा प्लास्टिक में 455 लीटर डीजल कीमती 40000/- रुपये, सहित लोहे की सब्बल, एक लोहे की तलवार, जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों में बिरगहनी निवासी युसुफ चन्द्राकर,बुची हरदी निवासी संजीत कुमार अनंत ,डोगरी निवासी अकाश माथुर शामिल है। जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,