सीपत

जमीन विवाद: छोटे भाई ने बड़े भाई एवं भतीजो पर किया चाकू एवं हंसिया से जानलेवा हमला, डायल 112 ने पंहुचाया गंभीर हालत में हॉस्पिटल

रमेश राजपूत

{SGN} सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहरा के वार्ड क्र. 20 में बीती रात 8,30 बजे पुराने जमीन संबंधित विवाद के चलते एक चाचा ने जान से मारने की नीयत से अपने बड़े भाई और 2 पुत्रों पर हँसिया एवं चाकू से हमला कर दिया, जिसे देख आसपास के लोगो ने डायल 112 को दी सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम आरक्षक रमेश राठौर एवं चालक अश्विनी साहू तत्काल घटना स्थल पर पंहुचे तो देखा की घायल खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए है वही एक पुत्र के सिर में चाकू फंसा हुआ था। जिसके बाद डायल 112 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर गंभीर रूप से घायल लोगो को बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है जहाँ घायलो की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में बीती रात वार्ड क्र.20 नैया तालाब के पास रहने वाले मनहरण साहू पिता चिंताराम साहू उम्र 58 वर्ष एवं उसी के छोटे भाई गौरीशंकर साहू पिता चिंताराम साहू उम्र 48 वर्ष दोनो सगे भाई है। दोनों का घर एक ही आंगन से जुड़ा हुआ है।जो बीती रात जमीन सम्बन्धी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो रही थी तभी छोटे भाई गौरीशंकर ने आवेश में आकर चाकू एवं हँसिया से अपने बड़े भाई के ऊपर जानलेवा कर दिया जिससे बड़ा भाई खून से लथपथ वही पर गिर गया,

घर में मौजूद घायल के दो बेटों ने अपने पिता को बचाने आये तब आरोपी ने अपने भतीजो पर भी चाकू एवं हँसिया से हमला कर दिया जिससे भतीजा संदीप साहू पिता मनहरण साहू के सिर में ही चाकू फँस गया वही चाचा इतने में नही रुका एक और भतीजा सरोज साहू के ऊपर भी हँसिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसके बाद हो हल्ला होने पर पड़ोसी ने डायल112 को सूचना दी मौके पर पहुची 112 की टीम ने घायलों को तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स लेकर पंहुचे उसके बाद आरोपी गौरीशंकर साहू को गिरफ्तार कर सीपत थाना के अभिरक्षा में रख घटना सम्बन्धी पूछताछ चल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...