बिल्हा

चोरी की बाइक बेचने घूम रहा आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से 2 बाइक बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चोरी की बाइक को बेचने के फिराक में घूम रहे युवक को बिल्हा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से दो बाइक बरामद कि गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी कि बाइक को बेचने बिल्हा स्टेशन में घूम रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही मौके पर दबिश दी। जहा नेवरा निवासी विकाश पांडेय उर्फ गट्टु महराज मिला। जिसके पास एचएफ डीलक्स गाड़ी मिली। जिसके संबंध में कोई भी दस्तावेज आरोपी के पास नही थे। लिहाजा पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ किया तो आरोपी ने बताया कि सरकंडा और सिम्स से दो बाइक को चोरी किया था। जिसे बेचने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में प्र.आर. अनिल साहू आरक्षक दिनेश पटेल, रंजीत खलखो, गौकरण सिन्हा, संतोष मरकाम, गोवर्धन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा