छत्तीसगढ़रतनपुर

नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर लूट ली अस्मत, सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैक मेल

घटना की जानकारी परिवार वालों को देने पर छोटे भाई की हत्या और युवती की हत्या का भी धमकी दिया आरोपी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रतनपुर नगर की एक 27 वर्षीय युवती को नौकरी लगाने की झांसा देकर नगर के ही बड़ी बाजार के युवक ने उसे अपने घर बुलाया । जहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर उसे पीने के लिए दिया । जिसे पीते ही युवती बेहोश हो गई । तब युवक ने उसके साथ यौन शोषण किया और फिर बाद में उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसके होश आने पर उसे दिखाया तथा कहा कि तुमने किसी को इस मामले में बताया तो तुम जिंदा नहीं रहोगी । तुम्हारा भाई भी जिंदा नहीं रहेगा । इस धमकी के डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया । जिसके चलते युवक अश्लील वीडियो की धमकी देकर उसके साथ पिछले 6 माह से बलात्कार करता रहा । घुटन महसूस होने पर युवती ने इस मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी । तब परिवार वालों से सलाह मशवरा के बाद युवती ने रतनपुर थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया । रतनपुर पुलिस प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है ।

इस संबंध में रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नगर की एक 27 वर्षीय युवती एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करती थी । इसी दौरान नगर के बड़ी बाजार के युवक वसीम उर्फ सोनू अंसारी का परिचय उससे हो गया । उसने बातों ही बातों में नौकरी लगा दूंगा कह कर उसका मोबाइल नंबर ले लिया ।
उसके बाद लगातार युवती को फोन कर यह कहता था कि तुम मुझे पसंद हो मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं । जिस से नाराज होकर युवती ने कहा कि दोबारा फोन मत करना । लेकिन युवक उसे फोन कर बार बार अपना एक तरफा प्यार जाहिर करता रहा । हर बार युवती उसे फोन करने से मना करती रही । एक दिन युवक ने फोन कर कहा कि तुम्हे नौकरी लगा दूंगा । मेरे घर तुम आ जाओ । वह आने वाला है । तब युवती उसके घर पहुंची । जहां पर कोई परिवार वाला उसके घर पर नहीं था । उसने कहा कि घर में कोई नहीं है और तुम मुझे बुला लिए हो उसने कहा कि उसके परिजन जरूरी काम से गए हैं । और जो तुम्हें नौकरी देगा वह मेरे यहां पहुंचने ही वाला है । तुम कोल्ड ड्रिंक पियो तब तक वह आ जाएगा । जिसके बाद युवती ने कोल्ड ड्रिंक पिया और बेहोश हो गई । तब युवक ने उसका
शोषण किया । उसके बाद निवस्त्र हालात में उसका अश्लील वीडियो बनाया । युवती के होश आने के बाद उस वीडियो को दिखाते हुए बोला कि यदि तुमने किसी को इस बारे में बताया तो तुम जिंदा नहीं रहोगी । वही तुम्हारा भाई भी जिंदा नहीं रहेगा । वहीं सोशल मीडिया में इस अश्लील वीडियो को मैं लोड कर दूंगा ।

लोक लाज के भय से और उसकी धमकी से वह काफी डरी सहमी रही । युवक उसे अश्लील वीडियो की धमकी देकर पिछले 6 महीने से कई दिनों तक उसके साथ बलात्कार करता रहा । जब उसे घुटन महसूस हुई तो उसने इस घटना की जानकारी उसने अपनी मां को दिया । तब मां ने उसे इस मामले की रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही । तब युवती को हिम्मत मिलने पर वह रतनपुर थाना में पहुंचकर आरोपी वसीम उर्फ सोनू अंसारी बड़ी बाजार निवासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस धारा 376, 506, 493 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में विवेचना में लिया है ।

error: Content is protected !!
Letest
आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ...