अवर्गीकृत

घाटी में गिरी सफारी स्ट्रोम में से दो लाश के साथ मिली बेहिसाब शराब की बोतलें

डेस्क

कहते हैं बुरे काम का बुरा नतीजा । यही कहावत शनिवार को सच होती नजर आई ।शनिवार तड़के या शुक्रवार की देर रात को करंग गगरा क्षेत्र के बंजारी घाट के पास टाटा सफारी स्ट्रोम में सवार होकर दो युवक जा रहे थे। सड़क के ढलान पर वे गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठे और उनका वाहन खाई में सीधे मुंह के बल जा गिरा। इस भयानक हादसे में वाहन में सवार दोनों युवकों की मौत हो गई , लेकिन रात में हुए हादसे का किसी को पता नहीं चला ।

तड़के जब लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा तो इसकी सूचना गौरेला पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से गाड़ी को काटकर गाड़ी में फंसे दोनों युवकों की लाश को निकाला। दोनों युवकों की पहचान के लिए उनकी जेब तलाशी गई तो उनमें से एक युवक की जेब से एक लाइसेंस की फोटो कॉपी बरामद हुई जिस पर लीलाधर दुबे का नाम लिखा हुआ था ।लाइसेंस में दर्ज टेलीफोन पर कॉल किए जाने पर दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति ने युवक को पहचानने से इंकार कर दिया, लेकिन खबर बस इतनी ही नहीं है कि हादसे में दो युवकों की जान चली गई । जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने दुर्घटना स्थल के आस-पास इधर-उधर बिखरी शराब की बोतलें देखी। गाड़ी की तलाशी में भी बड़े पैमाने पर शराब की बोतलें बरामद हुई ।पुलिस का मानना है कि दोनों युवक अंतर राज्यीय शराब तस्कर गिरोह से जुड़े हुए थे।

उनकी गाड़ी भी झारखंड पासिंग की थी , जिसका नंबर जेएच 02 ए जे 2417 था। रात के वक्त वे घाटी के खतरनाक रास्ते में गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठे और हादसे का शिकार हो गए और इसी वजह से उनकी कारगुजारी भी स्पष्ट हो गई । लेकिन पुलिस को अब तक मृतकों की सही पहचान नहीं हो पाई है । पुलिस दोनों युवकों की शिनाख्त के साथ गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...